बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अजीब नजारा : 15 फीट लंबे कोबरा ने निगल लिया अजगर को, वीडियो हो रहा है वायरल

अजीब नजारा : 15 फीट लंबे कोबरा ने निगल लिया अजगर को, वीडियो हो रहा है वायरल

BAGHA : जीव जंतुओं को निगलने के लिए चर्चित अजगर को ही कोई सांप निगल ले, यह सुनकर सहज विश्वास नहीं होता। मंगलवार को वाल्मीकिनगर में कुछ ऐसा ही हुआ। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो से सटे गोल चौक से नजदीक मंगलवार शाम बिसहां गांव में कोबरा ने अजगर के बच्चे को निगल लिया।

बताया गया कि वाल्मीकि नगर पंचायत के पूर्व उप मुखिया कौलेश्वर शर्मा के घर के समीप 15 फीट लंबा किंग कोबरा पहुंच गया था। अजीब आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो देखा कोबरा अजगर को निगल रहा था।  हालांकि अजगर बच्चा था। अजगर के बच्चे को निगलने के कारण कोबरा वहां से ठीक तरीके से चल भी नहीं पा रहा था। वहीं अजगर को निगले जाने के अनोखे नजारे को लेकर लोगों में उत्सुकता नजर आई। लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंचे वाल्मीकिनगर रेंजर महेश प्रसाद ने रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा। जिसके बाद सांप को कब्जे में किया गया। 

Suggested News