बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सलमान खान की बिग बॉस में दिख सकता है स्त्री -2 का 'सरकटा', मेकर्स ने किया संपर्क

सलमान खान की बिग बॉस में दिख सकता है स्त्री -2 का 'सरकटा', मेकर्स ने किया संपर्क

DESK : सिनेमाघरों में स्त्री -2 छप्पड़ फाड़ कर कमाई कर रही है। जल्द ही फिल्म 500 करोड़ की कमाई करने के करीब पहुंच गई है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत स्त्री 2 में सरकटे की भूमिका निभानेवाले सुनील कुमार को भी खूब चर्चा मिल रही है। वहीं लगभग साढ़े सात फीट के सुनील कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है अक्टूबर में शुरू होने जा रहे सलमान खान के लोकप्रिय शो बिग बॉस के लिए सुनील कुमार को अप्रोच किया गया है। सबकुछ सही रहा तो बिग बॉस में भी 'सरकटे का आतंक' देखने को मिल सकता है।

खुद सुनील कुमार ने इसको लेकर बताया है कि बिग बॉस शो के लिए निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि शो के लिए उनके पास फोन किया गया था। सुनील के अनुसार उन्हें अक्तूबर महीने से इस शो के साथ जुड़ने के लिए कहा गया। 

हालांकि, सुनील का कहना है कि वह पुलिस में काम करते हैं इस वजह से उन्हें छुट्टी की थोड़ी समस्या रहती है। अभिनेता के अनुसार पुलिस विभाग के खेल अधिकारी उनका पूरा समर्थन करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें छुट्टियों की समस्या नहीं होती है। बिग बॉस के मेकर्स के फोन के बारे में भले ही सुनील ने जानकारी दे दी, लेकिन इस शो में वह नजर आएंगे या नहीं इसकी उन्होंने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

बता दें सुनील कुमार जम्मू कश्मीर के रहनेवाले हैं। फिल्म स्त्री 2 के मेकर्स ने उन्हे खास तौर पर इस फिल्म के लिए चुना था। लेकिन अब फिल्म को जिस तरह की कामयाबी मिली है। उसके बाद सुनील कुमार सरकटे के रूप में हर घर में पहुंच गए हैं। 

Suggested News