बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मगध विवि में भ्रष्टाचार और सेशन लेट को लेकर छात्र जदयू निकालेगा पैदल मार्च, राज्यपाल का होगा पुतला दहन

मगध विवि में भ्रष्टाचार और सेशन लेट को लेकर छात्र जदयू निकालेगा पैदल मार्च, राज्यपाल का होगा पुतला दहन

GAYA : बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, सेशन लेट और डिग्री मिलने में विलंब होने से छात्र-छात्राएं काफी आक्रोश में है। इसी को लेकर कल 20 जनवरी को मगध विश्वविद्यालय छात्र जदयू जिलाध्यक्ष उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में एक विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह पैदल मार्च गया के गांधी मैदान से होते हुए  समाहरणालय और टावर चौक पहुंचेगा। इस मौके पर कई जगह पर राज्यपाल का पुतला दहन किया जाएगा। 

इस मौके पर छात्र जदयू जिलाध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने कहा कि इस पैदल मार्च में हजारों छात्र शामिल होंगे। मगध विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। यहाँ 4 वर्ष से सेशन लेट चल रहा है डिग्रियां नहीं मिल रही है। इसके जिम्मेवार बिहार के राज्यपाल है। राज्यपाल के द्वारा मगध विश्वविद्यालय में कोई भी स्थाई कुलपति नहीं दिया जा रहा हैं। जिसके कारण प्रभारी कुलपति को पावर नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण सेशन लेट हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि इसको लेकर कल गया के गांधी मैदान से होते हुए समाहरणालय, टावर चौक तक विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान जगह-जगह पर कई पुतले भी फूंके जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी मगध विश्वविद्यालय सेशन लेट लतीफ का रवैया अपनाता है तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस पैदल मार्च को लेकर अब कुछ मगध विश्वविद्यालय के अधिकारियों के द्वारा भी डराया धमकाया जा रहा है। लेकिन उत्तम कुशवाहा किसी से डरने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 7 दिन का समय दिया जाता है। नहीं तो राज्यपाल को भी अपने आवास से निकलने नहीं देने देगे। जिसको लेकर हम जेल जाने को भी तैयार है। लेकिन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News