सुनील यादव ने हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ थामा चिराग का दामन, कहा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे से हैं प्रभावित

PATNA : पटना के रविंद्र भवन में आयोजित हुए एक भव्य एवं ऐतिहासिक मिलन समारोह में पालीगंज विधानसभा के चर्चित चेहरों में से एक अपने खास जुझारू एवं दबंग सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी छवि बना चुके सुनील यादव ने आज इस मिलन समारोह में कई जिलों के अपने हजारों समर्थकों के साथ दल बल के साथ लोजपा रामविलास में शामिल होकर चिराग का दामन थाम लिया। मिलन समारोह में सुनील यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जब रविंद्र भवन में प्रवेश किया तो आसपास के दूर-दूर तक कार्यकर्ताओं से पूरा आसपास का माहौल पट गया। इस मौके पर हजारों छोटे बड़े गाड़ियों से आए लगभग 10 हज़ार की भारी संख्या में जुड़े सुनील यादव के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से पूरा पटना लोजपा मय हो गया। इस मौके पर लोजपा  रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने इस मिलन समारोह में सुनील यादव का अपने पार्टी में  हार्दिक अभिनंदन करते हुए करते हुए बड़े पैमाने पर जुटे कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान चिराग पासवान और सुनील यादव जिंदाबाद  के नारे से पूरा हॉल गूंज उठा।

इस दौरान हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को बड़े ही उत्साह और जोश खरोश से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमले करते हुए कहा वे बिहार के नहीं हुए वे तो देश के लिए क्या होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश से लोकसभा की चुनाव लड़ने कि ख़बरें पर कहा की सोचिए की मुख्यमंत्री बिहार से चुनाव न लड़कर उत्तर प्रदेश से लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आज उनकी ऐसी स्थिति ऐसी हो चुकी है कि वे बिहार के किसी भी सीट से चुनाव लड़ने लायक नहीं बचे है। चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को अहंकारी सरकार सरकार बताते हुए कहा की यह सरकार आज युवाओं पर बेरोजगारों पर नौकरी मांगने वाले युवाओं पर बिजली पानी मांगने वाले यहां की जनता पर गोली और लाठी डंडे  बरसा रही है। इसे आने वाले लोकसभा और अगले विधानसभा चुनाव में ज़वाब देकर इस  सरकार को जनता सबक सिखाएगी। जो सरकार हमारे सुख दु:ख में साथ नहीं हो सकती। इसे रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार पर जोरदार हमले करते हुए कहा की मुख्यमंत्री हमारे पीछे पता नहीं क्यों पड़े हुए हैं। क्योंकि हम बिहारी फर्स्ट और बिहार फर्स्ट और बिहार की विकास की बात करते हैं। उन्होंने हमारी पार्टी, हमारे  परिवार को तोड़ा है। अब हमारे पीछे पड़े हैं।

वही चिराग पासवान ने कहा कि देश आज बदलाव की राह पर है। लेकिन 33 वर्षों की कुशासन की वजह से राजद और जदयू पर करारा प्रहार करते हुए कहा की  इन दोनों गठबंधन की पिछले 33 सालों से बिहार में सरकार अलग अलग दलों के साथ गठबंधन करते रही है। लेकिन यह लोग देश की आजादी के 75 साल बाद भी बिहार के विकास नहीं कर सकते। बिहार आज इन्हीं लोगों की वजह से पिछड़ा हुआ है। इन लोगों ने बिहार को अगडा- पिछड़ा, दलित महादलित करते हुए और आपस में लड़ाते हुए सिर्फ बिहार पर राज किया। बिहार का विकास नहीं किया। बिहार आज पिछड़ा राज क्यों है। इन्हीं लोगों की वजह से है। इन लोगों ने जात पात की राजनीति किया। इसलिए बिहार आज विकसित नहीं हुआ। इसके लिए ये लोग ही जिम्मेवार है।

Nsmch
NIHER

वहीं सुनील यादव में मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज विरोध पर इसलिए शामिल हुआ हूं। क्योंकि रोजगार पर और अगले पिछड़े की बात नहीं करता। वह बिहार की बात करता है। बिहार की विकास की बात करता है। उनकी बिहारी फर्स्ट और बिहार फर्स्ट के नारे से प्रेरित होते हुए उनकी नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होते हुए आज अपने हजारों पर कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर थाम लिया। इन्होंने कभी जाती धर्म की बात नहीं किया। सिर्फ बिहार की विकास की बात करते हैं। बिहारी फर्स्ट बिहार फर्स्ट की सोच ने हमें प्रभावित किया है। इस मौके बड़े पैमाने पर जिला पार्षद सदस्य, मुखिया, पूर्व मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के साथ अपने हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ लोजपा में शामिल होकर इसकी सदस्यता ग्रहण किया।

अमलेश की रिपोर्ट