बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आपूर्ति पदाधिकारी ने अश्लील व अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की दी धमकी, महिला प्रखंड प्रमुख के आरोप से हड़कंप

आपूर्ति पदाधिकारी ने अश्लील व अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की दी धमकी, महिला प्रखंड प्रमुख के आरोप से हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना से सटे मनेर में जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ अधिकारी खिलवाड़ कर रहे हैं। मनेर प्रखंड की महिला प्रमुख रिंकी देवी के साथ इसी प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी ने अभद्र एवं अश्लील व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दिया है। 


घटना से आहत प्रखंड प्रमुख ने मनेर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी को भी भेजा गया है। पुलिस को दिए आवेदन में प्रमुख रिंकी देवी ने कहा है कि गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में मैं पंचायत समिति सदस्यों के साथ मीटिंग कर रही थी। 

पंचायत समिति सदस्य सन्तोष पासवान ने अपने पंचायत में राशन वितरण की शिकायत की। इस शिकायत के संबंध में मैं अपने पति के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में आपूर्ति पदाधिकारी एहसान करीम से बात करना चाही तो उन्होंने अभद्र एवं अश्लील बातें बोलते हुए धक्का देकर कार्यालय से खदेड़ दिया।

आपूर्ति पदाधिकारी ने धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे जैसे बहुत प्रमुख देखें हैं।तुमको और तुम्हारे पति को जान से मरवा देंगें। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने प्रमुख की ओर से शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि की है। इन्होंनें कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News