बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैदी का हैरान करनेवाला कारनामा : बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हुआ, फिर वहां से मैरेज एनीवर्सरी मनाने चला गया, महकमे में मचा हड़कंप

कैदी का हैरान करनेवाला कारनामा : बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हुआ, फिर वहां से मैरेज एनीवर्सरी मनाने चला गया, महकमे में मचा हड़कंप

ARA : फिल्मों में अक्सर ऐसा दिखाते हैं कि कैदी के जेल के कर्मियों से सांठ गांठ कर बाहर निकल जाते हैं और फिर अपना काम निपटा कर वापस आ जाते हैं। बिहार में यह कहानी सच में साबित हो गई है। यहां एक कैदी बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हुआ और फिर वहां सुरक्षा में लगे प्रहरियों से सांठ गांठ कर अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए निकल गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कैदी की तलाश शुरू कर दी गई। इस पूरी घटना में पुलिस अधीक्षक ने तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।

यह सारा मामला आरा मंडल कारा से जुड़ा है। यहां डबल मर्डर के आरोप में कारीसाथ गांव निवासी शिवपूजन सिंह का 48 वर्षीय पुत्र कैदी विनोद सिंह है बंद है। एक सप्ताह पहले उसे हार्ट के इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में हार्ट के इलाज के लिए जेल से बीते सप्ताह पहले लाया गया था। वो सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में था, लेकिन शनिवार की रात वह पुलिस से सेटिंग कर अपना मैरिज एनिवर्सरी मनाने एक निजी होटल में चला गया। 

वहीं किसी ने इसकी जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को दे दी। SP संजय सिंह ने उसी रात युवक की गिरफ्तारी के लिए नगर और नवादा थाना की पुलिस को अस्पताल के चारों ओर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद दोनों थाना की पुलिस ने उक्त आरोपी की तलाश में जुट गई। लेकिन वह नहीं मिला।

कार में बदले कपड़े और पहुंच गया अस्पताल

थोड़ी देर बाद इसकी भनक विनोद सिंह को लगी, लेकिन फिल्मी स्टाइल में विनोद सिंह पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल कैंपस में प्रवेश किया। गाड़ी में कपड़े खोल कर तौलिया पर घूमने लगा। कुछ देर छानबीन करने के बाद पुलिस उसे अस्पताल के शौचालय के पीछे से तौलिया में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे नगर थाना के हवाले कर दिया गया है। इधर रविवार को नगर थाना की पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।

सभी पर होगी कार्रवाई

मामले को लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के नाम पर विनोद सिंह को आरा सदर अस्पताल में आया गया था। इसके बाद वो शनिवार की रात उसके घर का कोई फंक्शन शहर के एक निजी होटल में चल रहा था। वो वहां सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से निकलकर पार्टी में पहुंच गया था। उक्त सूचना मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी कर FIR किया गया है। साथ ही अस्पताल में जो भी लोग उसके साथ थे, उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

डबल मर्डर, गांजा तस्करी, लूट सहित कई मामले में केस

वहीं कर्तव्यहीनता के आरोप में ड्यूटी पर तैनात तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथी विभागीय कार्रवाई भी चलेगी। एसपी ने बताया कि विनोद सिंह उदवंतनगर थाना में डबल मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था। यही नहीं विनोद सिंह पर कई गांजा तस्करी,लूट,छिनतई समेत आधा दर्जन संगीन मामलों में वांछित है 

Suggested News