बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अचंभित घटना, पीपा पुल से महिला का पैर फिसला और रात भर गंगा में बहती रही, सुबह मछुआरों को मिली जिंदा

अचंभित घटना, पीपा पुल से महिला का पैर फिसला और रात भर गंगा में बहती रही, सुबह मछुआरों को मिली जिंदा

डेस्क... बिहार के वैशाली जिले में एक अचंभित करने वाली घटना सामने आई है।  दरअसल, एक महिला गंगा नदी में रात भर ठंडे पानी में बहती रही। सुबह जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्‍होंने उसे मृत समझा। बाद में मछुआरों ने उसे पानी से बाहर निकाला तो वह जिंदा निकली।

राघोपुर दियारा की रहने वाली अनिता देवी नाम की एक महिला सोमवार को देर शाम गंगा नदी पर बने पीपे के पुल पर ऑटो से गुजर रही थी। तभी उसकी तबीयत कुछ बिगड़ी तो वह ऑटो से नीचे उतर कर पीपे के पुल पर बैठ गई। इस दौरान ही उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में जा गिरी।


पीपा पुल से बेहोशी की हालत में गंगा नदी में गिरी महिला 12 घंटे तक पानी के बहाव में ही बहती रही। इस दौरान वह दस किलोमीटर तक बह गई। मछुआरों ने उसे बहते देखा और बाहर निकाला तो सांसें चल रही थीं। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।  लोगों ने पीड़िता को गर्म कपड़े दिए और रूम हीटर चलाकर उसे रखा गया। हालांकि इसके बाद उसकी जान बच गई। वह अब ठीक है। 

Suggested News