बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यसभा चुनाव का टिकट कटने के बाद सुशील मोदी की आई प्रतिक्रिया, कहा- खुशकिस्मत हूं

राज्यसभा चुनाव का टिकट कटने के बाद सुशील मोदी की आई प्रतिक्रिया, कहा- खुशकिस्मत हूं

PATNA : राज्यसभा के लिए दोबारा टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा सुशील कुमार मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया  जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम कार्यकर्ता होंगें, जिन्हें उनकी पार्टी ने 33 साल तक चारों सदनों में भेजने का काम किया है। सुशील ने इसके लिए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया है, साथ ही पार्टी के लिए आगे भी काम करते रहने की बात कही है। 

सुशील मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि देश में बहुत कम कार्यकर्ता होंगे जिनको पार्टी ने 33 वर्ष तक लगातार देश के चारों सदनों में भेजने का काम किया हो ।मैं पार्टी  का सदैव आभारी रहूँगा और पहले के समान कार्य करता रहूँगा।

सुशील मोदी को 2000 में राज्यसभा भेजा गया था। उन्हें पद्मभूषण रामविलास पासवान के निधन के उपरांत रिक्त हुई सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था और अब उनका कार्यकाल खत्म हो गया है।

बता दें कि आज भाजपा ने बिहार से राज्यसभा के लिए दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। जिसमें पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डा. धर्मशीला गुप्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता भीम सिंह शामिल हैं।

Suggested News