बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

बेगूसराय में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

बेगूसराय. जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना बेगूसराय मंडल कारा की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली के रहने वाले पंकज कुमार सिंह के रूप में की गई है।

वर्तमान में वह नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया स्थित वार्ड संख्या 38 में मकान बनाकर रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि 7 सितंबर को स्मैक के मामले में पंकज सिंह को डीएसपी के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर स्थित उनके निजी ढाबा शिवम होटल से गिरफ्तार किया था। तब से अबतक वे  मंडल कारा में बंद थे। आज अचानक पंकज सिंह के मौत हो गई। 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पंकज कुमार सिंह को गलत इंजेक्शन देकर इसकी हत्या कर दी गई है। इस कैदी के मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। फिलहाल इस घटना के बाद काफी देर तक सदर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर सदर अस्पताल में कैंप कर रही है।


Suggested News