खगड़िया में चन्द्रयान की शक्ल में दिखा ताजिया जुलूस, लोगों ने कहा यह हमारे देश की तरक्की ओर विज्ञानं की उपलब्धि है

KHAGARIA : मुहर्रम मातम का पर्व है। लेकिन खगड़िया में मुहर्रम को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। आकर्षक ताजिया के साथ एक से बढ़कर एक करतब दिखाए जा रहे हैं। इन सब के बीच जिले के परबत्ता प्रखंड के मड़ैया और माड़र गांव से निकली ताजिया आकर्षक और चर्चा का केंद्र बन गया है। 


ताजिया के साथ चंद्रयान -3 मॉडल की झांकी निकाली गई है। चंद्रयान के साथ पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम और भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भी चस्पा की गई है। चंद्रयान लगा ताजिया को काफी सुंदर रूप दिया गया है। 

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया की चंद्रयान हमारे मुल्क की तरक्की और विज्ञान के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धि को बताता है। वहीं मुहर्रम शांति पूर्ण और सांप्रदायिक सौहार्द्र के साथ मने। इसको लेकर मुस्लिम बाहुल इलाके में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट