बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला से फोन पर बात करना युवक को पड़ा महंगा, परिजनों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

महिला से फोन पर बात करना युवक को पड़ा महंगा, परिजनों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

MUNGER : जिले के शामपुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक व्यक्ति की पीट - पीट कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति को पहले पिलर में बांध कर पीटा गया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। अहले सुबह इसकी जानकारी आस - पास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों एवं स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय अभिनंदन सिंह उर्फ सेंपू कुमार के रूप में हुई, जो बहिरा गालिमपुर निवासी भीम सिंह का पुत्र है। 

बताया जाता है की मृतक गर्भु स्थान स्थित अपने वासा पर रहता था। घटनास्थल पर पुलिस ने महिला की टूटी चूड़ी की बरामदगी की है। मृतक के भाई सतीश कुमार सिंह ने बताया की सेंपु का गांव के सनोज मंडल की पत्नी से मोबाइल पर बात करता था। एक माह पूर्व सनोज मंडल और बबलू मंडल ने धमकी दिया था की अपना भाई को समेट लो। उन्होंने कहा की मेरे भाई की दोनो ने  पीट पीट कर हत्या कर दी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शामपुर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया की सूचना मिली की एक व्यक्ति की हत्या कर पोल से बांध दिया गया है। जिसके बाद हमलोग घटना स्थल पर पहुंचे। जिसमे सत्यता पाया गया और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटना स्थल पर कुछ समान बरामद किए गए है। उन्होंने कहा की परिजनों द्वारा अभी तक कोई आवेदन नही मिला है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News