बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में अकेली महिला को देखकर शिक्षक ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नवादा में अकेली महिला को देखकर शिक्षक ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

NAWADA: नवादा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि आरोपी पड़ोस की महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, यह मामला जिले के नेमदारगंज थाना इलाके का है। जहां एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने पड़ोस की एक महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश किया था। महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। 

घटना गुरुवार की बताई गई है। इस संबंध में नवादा पुलिस द्वारा अपने सोशल साइट (एक्स) पर तस्वीर के साथ जानकारी साझा किया गया है। जिसमें कहा गया है की गोसाई बीघा में एक महिला से छेड़ छाड़ के आरोपित को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि नेमदारगंज ओपी थाना क्षेत्र के गोसाई बीघा गांव के शिक्षक अमित यादव उर्फ कारू यादव जो कि वर्तमान में जहाना मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उसे अकेला देखकर घर में घुस गए और उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। 

वहीं महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जबतक पहुंचे गुरु जी रफ्फू चक्कर हो गए। जिसके बाद पीड़िता नेमदारगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता 2 बच्चों की मां बताई गई हैं। घटना के वक्त वह घर मे अकेले थी।

Suggested News