बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधान सभा पहुंचे तेजस्वी यादव, सदन की कार्यवाही में हुए शामिल

विधान सभा पहुंचे तेजस्वी यादव, सदन की कार्यवाही में हुए शामिल

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार विधान सभा पहुंच गए है। वे सदन के कार्यवाही में शामिल हुए है। तेजस्वी यादव बिहार विधान सभा के मानसून सत्र की पिछले सात दिनों से चल रही कार्यवाही के दौरान दूसरी बार सदन में पहुंचे है। वे पहली बार शुक्रवार को बिहार विधानसभा पहुंचे थे।  

बता दें कि  बिहार विधान सभा के मानसून सत्र का आज सातवां  दिन है। इन सात दिनों के कार्यवाही के दौरान शुरुआत के पांच दिन विपक्ष बिना अपने नेता के ही सदन की कार्यवाही में शामिल हुआ था। 

तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही गायब थे। मानसून सत्र के शुरुआत के दौरान उनके आने की बात राजद की ओर से की  गई थी, लेकिन शुरुआत के पांच दिन वे नहीं पहुंचे थे। हालांकि वे सदन की कार्यवाही की शुरुआत होने के दूसरे दिन ही पटना पहुंच गए थे, लेकिन पटना में होने के बावजूद वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए थे।  

Suggested News