बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाभारत की तरह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने वाले कृष्ण बनेंगे तेजस्वी यादव, राहुल की जीप चलाकर विपक्षी एकता का दिया नया संदेश

महाभारत की तरह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने वाले कृष्ण बनेंगे तेजस्वी यादव, राहुल की जीप चलाकर विपक्षी एकता का दिया नया संदेश

पटना। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी बिहार दौर पर हैं। राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार के पश्चिमी जिलों रोहतास और कैमुर में यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वे आम लोगों से मिलेंगे, साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राहुल की इस यात्रा को खास बनाने और विपक्षी दलों की एकता को दर्शाने के लिए एक बड़ा संदेश देंगे। इसमें राहुल गाँधी के साथ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव उनके साथ होंगे। नीतीश कुमार के एनडीए के समर्थन से मुख्यमंत्री बनने के बाद कांग्रेस और राजद के शीर्ष नेतृत्व की यह पहली जनसभा होगी। 

वहीं राहुल गाँधी को के मजबूत साथी बनने के इरादों को दर्शाते हुए शुक्रवार को तेजस्वी यादव उनके ड्राइवर बने नजर आए। राहुल की बिहार यात्रा में उन्हें बिहार घुमाने के लिए तेजस्वी यादव ने खुद जीप ड्राईव की। इस दौरान राहुल गाँधी के अतिरिक्त पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार भी उनके साथ नजर आई। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सासाराम, बिहार से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आज की शुरुआत RahulGandhi।' इसके पहले गुरुवार रात सासाराम सर्किट हाउस पहुँचने पर तेजस्वी यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

राहुल गाँधी की आज की यात्रा को लेकर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, ''आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है, राहुल गांधी आज रोहतास में किसान नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. आज दोपहर करीब 2:30 बजे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी कैमूर में एक सभा को संबोधित करेंगे और शाम करीब 5 बजे यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. 

दोनों ही नेता एक साथ आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर दिख सकते हैं। खासकर नीतीश कुमार के NDA में पलटी मारने को लेकर आज उनके खिलाफ राहुल तेजस्वी एक साथ हुंकार भरते नजर आएंगे। 

Suggested News