बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती तेजस्वी यादव, डर दिखाकर लेना चाहते हैं वोट, राजद पर भड़के चिराग

काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती तेजस्वी यादव, डर दिखाकर लेना चाहते हैं वोट, राजद पर भड़के चिराग

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। वहीं आज तीसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। 7 मई को बिहार के 5 सीटों पर चुनाव होगा। वहीं चुनाव के पहले सियासी पारा हाई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव लगातार पीएम मोदी पर आरक्षण और संविधान को खत्म करने का आरोप लगा रहे हैं। जिसको लेकर एनडीए के नेता लगातार विपक्ष पर पलटवार कर रहे हैं। इसी कड़ी में लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के बायन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती पर हमला बोला है। 

चिराग का तेजस्वी पर पलटवार 

चिराग पासवान ने कहा कि ये लोग एक ही बात को कितनी बार बोलेंगे। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। कितनी बार इसी बात का डर दिखाया जाएगा। आज 10 साल से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, इन 10 सालों में बताइए कौन से संविधान को खतरा आ गया। कौन से आरक्षण को खतरा आ गया। कौन से लोकतंत्र पर खतरा आ गया।

विपक्ष के लोग दें अपना जवाब 

चिराग पासवान ने कहा कि,  यह लोग अपना जवाब क्यों नहीं देते। कांग्रेस की गोद में जो लोग बैठे हैं। क्या यह वही कांग्रेस नहीं है जिसने आपातकाल लगाने का काम किया था। और जो लोग अपने आप को जेपी का अनुयायी कहते हैं, जेपी के संपूर्ण क्रांति का नारा इसी कांग्रेस की सरकार को सत्ता से उखाड़ देने के लिए दिया था, आज इन्हीं के साथ गठबंधन में रहकर यह लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।

कांग्रेस हड़पना चाहती है जनता की संपत्ति 

उन्होंने कहा कि हकीकत ये है कि कांग्रेस संपत्ति हड़पना चाहती है। जो टैक्स लगाने की बात की जा रही है क्या है यह विरासत टैक्स। गरीब मजदूरों की संपत्ति को, महिलाओं की संपत्ति को, गहना जेवर जो रखा करते हैं इसको यह हड़पना चाहते हैं। यही उनकी परंपरा रही है। अब यह विधिवत्त तरीके से जमीन को हथियाना चाहते हैं। अब यह सारी बातें जनता के बीच नहीं आए इसलिए यह आरक्षण संविधान और लोकतंत्र की बातें करते हैं।

पीएम ने अब तक कौन से आरक्षण को समाप्त किया 

चिराग पासवान ने कहा कि तीन बार मेरे प्रधानमंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं, कौन से आरक्षण को समाप्त कर दिया, कौन से कानून को हटा दिया। ऐसे में जब ये लोग ऐसी बातें करते हैं, तो समझिये असली मुद्दों से जनता को हटाना चाहते हैं और यह अपनी जात-पात की राजनीति को जनता पर थोपना चाहते है। वहीं अनंत सिंह को पैरोल पर चिराग ने कहा कानूनी प्रक्रिया है, जब भी ये लोग इस तरह के सवाल उठाते है तो चौथे स्तम्भ जुडीशियरी को नकारते है और सवाल खड़े करते हैं।

Suggested News