बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनोज झा और आनंद मोहन के विवाद पर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- पटना पहुंचते ही करेंगे...

मनोज झा और आनंद मोहन के विवाद पर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- पटना पहुंचते ही करेंगे...

PATNA/DELHI: मनोज झा के ठाकुर बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां राजद सुप्रीमो लालू यादव, उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राजद नेता का समर्थन किया है। वहीं जदयू के कई नेता इस प्रकरण में मनोज झा का विरोध कर रहें है। वहीं राजद विधायक चेतन आनंद के ट्वीट के बाद से यह मामला तूल पकड़ लिया है। चेतन आनंग के साथ ही इस मामले में आनंद मोहन भी शामिल हो गए है। मनोज झा और आनंद मोहन के बीच ठाकुरों को यह विवाद गहराता नजर आ रहा है।

वहीं इसी कड़ी में दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वह पटना जाकर इस मामले को देखेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि मनोज झा औऱ आनंद मोहन के बीच क्या विवाद की इसकी जानकारी वह पटना जाकर लेंगे। दरअसल,राज्यसभा सांसद मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर बोलने के दौरान एक कविता पढ़ी थी। जिसके बाद से ही यह सारा मामला शुरू हुआ। कई नेताओं का आरोप है कि मनोज झा ने कविता के द्वारा ठाकुरों पर वार किया है।

बता दें कि, इससे पहले ही इस मामले में लालू यादव मनोज झा का समर्थन कर चुके हैं। लालू यादव ने कहा था कि, मनोज झा कोई गलत बात नहीं बोल रहे हैं। वह एक विद्वान इंसान है। उनका कहना बिल्कुल सही था। उन्होंने किसी जाति विशेष को लेकर यह बातें नहीं कही है। 

वहीं इस मामले में आनंद मोहन ने कहा कि अगर वह राज्यसभा में होते तो जीभ खींचकर आसन की ओर उछाल देते। वहीं चेतन आनंद ने कहा कि वो (मनोज झा) ब्राह्मण हैं इसलिए उन्होंने ब्राह्मणों के खिलाफ कविता नहीं पढ़ी। वहीं अब इस मामले में तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह पटना पहुंचकर मामले को देखेंगे। इसकी जानकारी लेंगे। 


न्यूज 4 नेशन  व्हाट्सएप चैनल :

https://whatsapp.com/channel/0029Va4DVE50rGiTiGWd5R0x

Suggested News