बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू को तोड़ने में लगे हैं तेजस्वी यादव, केंद्रीय गृहमंत्री नित्यानंद राय का बड़ा बयान, ललन सिंह पर भी किया बड़ा दावा

जदयू को तोड़ने में लगे हैं तेजस्वी यादव, केंद्रीय गृहमंत्री नित्यानंद राय का बड़ा बयान, ललन सिंह पर भी किया बड़ा दावा

PATNA: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि, जदयू में जल्द की बड़ी टूट होने वाली है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जदयू को तोड़ने में पूरी तरह लग गए हैं। नित्यानंद राय ने यहां तक कहा कि जदयू के नेता में से कुछ ललन सिंह के साथ चले जाएंगे तो वहीं कुछ विजेंद्र यादव के साथ चले जाएंगे। 

नित्यानंद राय ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जदयू के लोग बैठकर गीत गाएंगे की दिल के टूकड़े हजार हुए कोई यहां गिरे कोई वहां गिरा। कुछ को ललन सिंह लेकर चले जाएंगे और कुछ विजेंद्र के साथ चले जाएंगे और नीतीश कुमार की हालत तो आप सब जानते ही रहे हैं। तेजस्वी यादव जदयू को तोड़ने में पूरी तरह लग गई है। 

वहीं इस मामले में बीजेपी की क्या भूमिका है? पूछने पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि, बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है। बीजेपी का एक ही भूमिका है कि बिहार में विकसित बिहार बनें। प्रधानमंत्री का योजना बिहार में शत प्रतिशत लागू हो।

Suggested News