बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव मां राबड़ी के साथ पहुंचे पटना, भाजपा पर जमकर बरसे

तेजस्वी यादव मां राबड़ी के साथ पहुंचे पटना, भाजपा पर जमकर बरसे

पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी मां राबड़ी देवी के साथ शुक्रवार को पटना पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जमकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने पटना में भाजपा के सात मोर्चों की हो रही बैठक को निशाने पर लते हुए कहा कि इससे कुछ नहीं होने वाला है। बिहार की जनता सब जानती है।   

बीजेपी के कार्यक्रम को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा सभी राजनीतिक पार्टी तैयारी करती हैं। इसमें कोई बुरी बात नहीं है। तैयारी जो नहीं करेगा उसके लिए मुश्किल होता है। तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर कहा की कोई कितना बार आ चुका है बिहार को कुछ नहीं मिलने वाला है।

वहीं भोला यादव पर CBI छापेमारी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा जो भाजपा के खिलाफ रहेगा, उसके साथ ऐसा काम होते रहेगा। बता दें कि जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में लालू यादव के करीबी भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। अभी भोला यादव सीबीआई रिमांड पर 2 अगस्त तक है।

Suggested News