बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में जमकर गरजे तेजस्वी यादव, कहा आडवाणी के रथ को लालू जी रोका था, भाजपा की रथ को मैं रोकूंगा

औरंगाबाद में जमकर गरजे तेजस्वी यादव, कहा आडवाणी के रथ को लालू जी रोका था, भाजपा की रथ को मैं रोकूंगा

AURANGABAD : औरंगाबाद में रफीगंज के आर बी आर खेल मैदान में महागठबंधन के चुनावी सभा को पूर्व उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव एवं वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी सहित कई नेताओं ने आम जनता को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुशवाहा ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आडवाणी के रथ को लालू यादव ने रोका था. भाजपा के रथ को मैं रोकूंगा। 

इन्होंने कहा की अभय कुशवाहा पहले जदयू में थे। अब पुराने घर में लौट आये है। उन्होंने कहा कि चाचा पलट गये। चाचा अभिभावक है सम्मान करते है। उन्होंने कहा की जदयू में सम्मान नही मिलता है। मुख्यमंत्री को हाई जैक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने 10 लाख  सरकारी नौकरी देने की बात कहा था। जिसमे मैं मात्र 17 महिने में 5 लाख लोगो को नौकरी दिये है। पांच साल और मौका मिलता तो कितना और नौकरियां देते। ये लडाई नयी रास्ता दिखायेगा।

उन्होंने भाजपा पर जमकर तंज कसा है और कहा की भाजपा जूमलेबाजो की पार्टी है। उन्होंने अपने पिता का जमकर गुणगान करते हुए कहा की लालू यादव रेल मंत्री थे तो सभी कुली को स्थायी नौकरी दिया था और रेल भाडा भी कम किया था। तीन रेल कारखाना भी खुले थे। भाजपा से न लालू जी डरे और न हम डरेंगे। उन्होंने आमजनों से उन्होंने अभय कुशवाहा के पक्ष में वोट डालने का अपील किया है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News