बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा हुई समाप्त, आधी रात को पहुंचे पटना, महारैली की तैयारी में जुटा राजद

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा हुई समाप्त, आधी रात को पहुंचे पटना, महारैली की तैयारी में जुटा राजद

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव देर रात पटना पहुंचे। तेजस्वी यादव बीते 20 फरवरी से जनविश्वास यात्रा पर थे। उनकी यात्रा 29 फरवरी को देर रात समाप्त हो गई है। तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दौरान सूबे के सभी जिलों में भम्रण किए। पूर्व डिप्टी सीएम ने 3000 किलोमीटर की यात्रा की। सभी जिलों में जाकर तेजस्वी ने जनता से संबोधन कर उनकी विश्वास को जीतने की कोशिश भी की। कहीं ना कहीं तेजस्वी अपने इस यात्रा में सफल भी रहे। तेजस्वी यादव की यात्रा में उन्हें जनता का साथ मिला। तेजस्वी की यात्रा में भारी जनसैलाब भी देखने को मिला। 

जन विश्वास यात्रा हुई समाप्त 

वहीं कल देर रात तेजस्वी की यात्रा समाप्त हो चुकी है। तेजस्वी मोकामा, बाढ़ होते हुए बख्तियारपुर में लोगों से प्यार और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनकी यात्रा पटना पहुंच कर समाप्त हो गई। इस दौरान तेजस्वी यादव की राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी यादव पर फूल बरसाई गई। वहीं आधी रात को तेजस्वी राबड़ी आवास पहुंचे। 

20 फरवरी से यात्रा पर थे तेजस्वी 

मालूम हो कि, सीएम नीतीश के महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद तेजस्वी यादव विपक्ष में है। तेजस्वी 20 फरवरी से जनविश्वास यात्रा पर निकले थे। तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर से अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया। अपने पहले चरण की यात्रा में तेजस्वी यादव ने जनता को संबोधित किया जबकि दूसरे चरण की यात्रा में उन्होंने रोड शो और नुक्कड़ किया। तेजस्वी यादव ने दूसरे चरण की शुरूआत हाजीपुर से की। अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश और पीएम पर जोरदार निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को बुर्जुग बताते हुए कहा कि अब उनसे बिहार चलने वाला नहीं है। 

3 मार्च को होगी महारैली

बता दें कि, तेजस्वी यादव की यात्रा पहले की समाप्त हो गई है। लेकिन 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में राजद के द्वारा जनविश्वास महारैली का आयोजन होगा। इस रैली को लेकर गांधी मैदान में जोरो शोरो से तैयारियां चल रही है। मंच बनाया जा रहा है। इस रैली में राजद सुप्रीमो लालू यादव जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि इंडी गठबंधन के कई सहयोगी दल भी इस महारैली में शामिल हो सकते हैं। वहीं तेजस्वी यादव इस रैली के द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ हुकांर भरा जाएगा। तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए अपने 17 सालों के कामों की चर्चा करते हुए जनता से एक मौका भी मांगे हैं।  

  पटना से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News