आज मोतिहारी से शुरू होगी तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा, बेतिया और गोपालगंज में सभा को करेंगे संबोधित

आज मोतिहारी से शुरू होगी तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा, ब

PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार दौरे पर हैं। तेजस्वी जनविश्वास यात्रा पर हैं। बीते दिन मुजफ्फरपुर से तेजस्वी ने जनविश्वास यात्रा की शुरूआत की। वहां उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। वहीं मुजफ्फरपुर के बाद उन्होंने सीतामढ़ी और शिवहर में जनविश्वास यात्रा की। वहीं आज उनकी यात्रा की शुरूआत मोतिहारी से होगी। वहीं तेजस्वी आज बेतिया और गोपालगंज में भी यात्रा करेंगे। 

अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी सूबे के सभी जिलों में दौरा करेंगे। तेजस्वी यादव ने बीते दिन मुजफ्फरपुर से अपनी यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के बाद ना तो कोई विजन है और ना ही गठबंधन छोड़ के जाने की कोई रीजन है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश जनता को अपने पैर की जूती समझते हैं, और इस बार जनता उनको जवाब देगी। तेजस्वी यादव इस दौरान 17 महीने में अपने किए गए कामों की चर्चा जनता के बीच कर रहे हैं।  

वहीं तेजस्वी की अन्य दिनों की यात्रा की बात करें तो वह 22 फरवरी को सीवान, छपरा व आरा, 23 फरवरी को बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, 24 फरवरी को गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, 25 फरवरी को वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी, 26 फरवरी को सुपौल, अररिया, पूर्णिया व मधेपुरा 27 फरवरी को सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय,28 फरवरी को कटिहार, भागलपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

जबकि 29 फरवरी को 11 बजे दिन में राजेन्द्र स्टेडियम कटिहार में और 2 बजे  दिन में शाहजंगी मेला मैदान नाथनगर,भागलपुर में जनसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम बांका में करेंगे। फिर, 1 मार्च को 11 बजे दिन में चिरैया मोड़, बांका , 1.30 बजे दिन में श्रीकृष्ण स्टेडियम मैदान, जमुई और 4.30 बजे लखीसराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद पटना वापस लौट जाएंगे।