बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भ्रष्टाचारी की गोद में पैदा लिए और पले हैं तेजस्वी यादव, नीट पेपर मामले में बीजेपी विधायक ने नेता प्रतिपक्ष को खूब सुनाया

भ्रष्टाचारी की गोद में पैदा लिए और पले हैं तेजस्वी यादव, नीट पेपर मामले में बीजेपी विधायक ने नेता प्रतिपक्ष को खूब सुनाया

MUNGER:  नीट पेपर लीक मामला अब पूरी तरह से राजनीतिक मामला हो गया है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरो प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में मुंगेर बीजेपी विधायक प्रणव कुमार ने राजद और पूर्व उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव पर कड़ा जुबानी प्रहार किए हैं। दरअसल, पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के पीएस का नाम सामने आया है। जानकारी अनुसार तेजस्वी यादव के पीएस ने ही आरोपियों के लिए रुम बुक करवाया था। जिसको लेकर अब सत्ता पक्ष के लोग तेजस्वी यादव को आड़े हाथ ले रहे हैं।

वहीं बीजेपी विधायक ने नीट पेपर लीक मामले में गोधरा से पकड़ाया सिकंदर यादव कनीय अभियंता से यह स्पष्ट और प्रमाणिक है कि तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार के नाम से अलॉट करवाया गया है। अनुशंसा उन्हीं के द्वारा हुआ है। राजद की यह साजिश है। राजद तो भ्रष्टाचार से ही पैदा लिया है।

तेजस्वी यादव का जन्म भ्रष्टाचारी के गोद में हुआ है। उनका लालन पालन भी भ्रष्टाचारी के गोद में हुआ है। भ्रष्टाचार करना उनका आदत है। सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। केंद्र सरकार के खिलाफ छात्रों को उकसाया जा रहा है। सच्चाई सबके सामने आ गया है, जांच चल रहा है दोषी बख्शा नहीं जायेगा। 

साथ ही उप मुख्यमंत्री सम्राट के साथ फोटो वायरल मामले में भी कहा कि राजनीतिक लोगों के साथ कोई भी बैठ के फोटो खिंचवा सकता है पर अब तक ये यह साबित हुआ की राजद के द्वारा यह सोची समझी साजिश है सरकार को बदनाम करने के लिए। पेपर लीक करने में राजद के लोगों का हाथ है। उसपर कार्रवाई किया जाएगा।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट 

Suggested News