बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी पर पूर्व मंत्री नीरज कुमार का बयान, कहा- तेजस्वी अपना बौद्धिक विकास करें, आज कोई माइ का लाल नहीं जो क्राइम करके बच जाए

तेजस्वी पर पूर्व मंत्री नीरज कुमार का बयान, कहा- तेजस्वी अपना बौद्धिक विकास करें, आज कोई माइ का लाल नहीं जो क्राइम करके बच जाए

पटना... जदयू के नेता ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर फिर एक बार जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया पर दिए गए प्रतिक्रियाओं के बाद फिर एक बार पूर्व मंत्री नीरज कुमार हमलावार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपना बौद्धिक विकास करना चाहिए। हमारी सरकार को महाजंगलराज कहने से पहले खुद ये जान लें कि उनके माता-पिता के राज को स्वयं न्यायालय ने जंगलराज कहा था। उन्हें अपराध पर बोलने का कोई हक नहीं है। 

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपना बौद्धिक विकास कर लें। जब आपके माता-पिता की सरकार थी, तब कोर्ट ने ही तत्कालीन राज को जंगलराज कहा था। बिहार की जनता तो आतंक राज कहती थी। ऐसा हम नहीं कहते हैं, तेजस्वी पता करें पहले कि 5243 लोगों का लालू राज में फिरौती के लिए अपहरण हुआ था या नहीं। उसकी पंचायत फुलवरिया से कोटवार के वेबसाइड पर जानकारी मिल जाएगी। 


पोस्को एक्ट का आरोपी भी आपका सहभागी है। वहीं, नीतीश राज को लेकर नीरज ने कहा कि आज कोई माई का लाल नहीं है जो अपराध करके बच जाए। हर अपराधिक घटना पर कार्रवाई होती है। घटनाएं तो हुईं हैं, लेकिन उस पर पुलिस की कार्रवाई भी हो रही है। 




Suggested News