बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS - गंगा स्नान के लिए यात्रियों से भरी टेंपों की बोलेरो से टक्कर, 07 लोग घायल

BREAKING NEWS - गंगा स्नान के लिए यात्रियों से भरी टेंपों की बोलेरो से टक्कर, 07 लोग घायल

खगड़िया।  बड़ी खबर जिले के चौथम थाना से सामने आई है, जहां  टेंपों और बोलेरो में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में लगभग 7 लोंगों के घायल होने की बात सामने आई है। फिलहाल स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।  जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार टेंपों पर लगभग 25 लोग पिपरा से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपों में सवार सभी लोग बुरी तरह के घायल हो गए। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया

 घटना की सूचना मिलते ही मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था में जुट गए हैंं।


Suggested News