बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ठंड और घने कोहरे के कारण विमान सेवा प्रभावित, दिल्ली और कोलकाता से आने वाली फ्लाइट हुई लेट

ठंड और घने कोहरे के कारण विमान सेवा प्रभावित, दिल्ली और कोलकाता से आने वाली फ्लाइट हुई लेट

पटना... दक्षिण बिहार में आज यानी बुधवार को हल्की बारिश हुई। हिमालय के तलहटी क्षेत्र के करीब स्थित उत्तर बिहार के जिलों में घने कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दो या तीन दिनों के बाद राज्य में पारा तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के दक्षिणी जिलों में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है इससे राजधानी पटना में कुछ दिनों में पारा कुछ हद तक गिर सकता है। 


 इधर बुधवार को राज्य में तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जारी किए गए दैनिक बुलेटिन के अनुसार, पटना में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, खराब मौसम के कारण  विमानों व ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। दिल्ली, कोलकाता से आने वाली कई विमान लेट रहीं। कोहरे के कारण कम बिजिबिलिटी रही, इसलिए कई विमान सेवा प्रभावित रही। 


Suggested News