बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेन्द्र कुशवाहा का नया सियासी चाल, कहा-सारे विरोध के बावजूद इस मुद्दे पर जेडीयू का साथ देगी रालोसपा

उपेन्द्र कुशवाहा का नया सियासी चाल, कहा-सारे विरोध के बावजूद इस मुद्दे पर जेडीयू का साथ देगी रालोसपा

PATNA : रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर राज्य को विशेष दर्जा दिये जाने के मुद्दे को जेडीयू आगे बढ़ाता है तो सारे विरोधों के बावजूद राज्यहित में इस मुद्दे पर उनकी पार्टी साथ देगी। 

कुशवाहा ने कहा है कि इसके लिए केन्द्र सरकार के पास राज्य का प्रतिनिधिमंडल जाएगा तो इसके लिए भी उनकी पार्टी तैयार है। जदयू की ताकत संसद में बढ़ी है। उसके 16 सांसद हैं। अब राज्य के हक के लिए लड़ना चाहिए। 

हालांकि रालोसपा प्रमुख ने मोदी कैबिनेट में जेडीयू के शामिल नहीं होने को लेकर सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि जदयू को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली तो अब मुख्यमंत्री के लिए अंगूर खट्टे हो गए।  

वहीं उन्होंने एकबार फिर बीजेपी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा ने चुनाव में जनता को गुमराह कर वोट लिया। असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने में वह सफल रही, लेकिन अब भाजपा को सतर्क रहना चाहिए। 

वहीं कुशवाहा ने महागठबंधन में फूट होने की बात को सिरे से खारिज किया है। उपेन्द्र ने कहा है कि महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और तेजस्वी यादव नेता हैं और रहेंगे। हम हार से हतोत्साहित नहीं हैं। नई ऊर्जा के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 

Suggested News