बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डैम की सैर करने पहुंचे पर्यटकों की नाव नदी में पलटी, नौ लोग हुए लापता

डैम की सैर करने पहुंचे पर्यटकों की नाव नदी में पलटी, नौ लोग हुए लापता

KODRAMA : झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत कोडरमा और गिरिडीह जिले की सीमा स्थित पंचखेरो डैम में रविवार सुबह 11 बजे नाव पलट जाने से 8 लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के निवासी हैं। ये लोग पंचखेरो डैम में घूमने आए थे। नाव से सैर सपाटा कर रहे थे।  घटना रविवार सुबह लगभग दस बजे की है.

नाव पर दस लोग थे सवार

बताया जाता है कि नाव पर कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें एक नाविक और प्रदीप सिंह नामक एक युवक तैरकर बाहर निकल आया। वहीं, बाकी लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये सभी गिरिडीह जिले से यहां घूमने आये थे। डूबने वालों में शिवम सिंह 17 वर्ष, पलक कुमारी 14 वर्ष दोनों के पिता (प्रदीप सिंह), सिताराम यादव (40 वर्ष) व उसके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (08 वर्ष), बऊवा (05 वर्ष) तथा राहुल कुमार (16 वर्ष) व अमित (14 वर्ष) पिता प्रफुल सिंह के नाम शामिल हैं।

इधर, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आई है। सभी लोग डैम की तरफ गए हैं। इधर स्थानीय लोग भी डैम में डूबे लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गए हैं। NDRF की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. राहत-बचाव कार्य जारी है. इधर, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को लेकर डीसी से बात कर राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाने को कहा है।


Suggested News