फांसी पर लटका हुआ मिला 25 वर्षीय युवती का शव, बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का करती थी काम

फांसी पर लटका हुआ मिला 25 वर्षीय युवती का शव, बच्चों को ट्यू

NAWADA : नवादा से दर्दनाक खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां भाई की घर जाने के बाद बहन ने फांसी के फंदे में लटक कर अपनी ही जिंदगी को समाप्त कर ली है। जहां मौत के बाद मौत की कारण ढूंढने की कोशिश पुलिस कर रही है। आपकी लड़की ने इतनी बड़ी कम क्यों उठा ली हैं। मृत युवती की पहचान नालंदा जिले के कतरी सराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव की 25 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में की गई है। 

मामला नवादा नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले का है।  बताया जा रहा है कि सोनाली नवादा में रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रही थी और छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाया करती थी। मृतका के पिता शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मेरा बेटा 2 दिन पहले ही घर आ गया गर्मी का छुट्टी के कारण और बेटी नवादा में ही रह गई थी जब बेटी से फोन पर बात हुई थी तो बेटी ने कहा पिताजी मैं तो बच्चों को पढ़ाती हूं।उसे अभी छुट्टी नहीं दिया भाई घर जा रहा है और आज जानकारी मिला कि मेरी बेटी की मौत हो गई है।

मेरी बेटी ने आत्महत्या की है। यह कोई और वजह है। उसकी जांच तो पुलिस ही करेगी। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्लेट सदर अस्पताल भेज दिया है। इस पूरे मामले पर नवादा नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा है कि अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरूआती जांच मे आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा। साथ ही मौत की वजहों की भी जांच की जा रही है।

REPORT - AMAN SINHA