बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

42 वर्ष में मुश्किल से हुई लड़के की शादी, फिर लड़की ने सुहागरात मनाने से रोका, पढ़िए लुटेरी दुल्हन का खौफनाक कांड

42 वर्ष में मुश्किल से हुई लड़के की शादी, फिर लड़की ने सुहागरात मनाने से रोका, पढ़िए लुटेरी दुल्हन का खौफनाक कांड

DESK: एक दल्हे के साथ हैरान कर देने वाली घटना घटी है। लड़के की 42 साल में शादी हुई। सारी रीति-रिवाज से शादी कर दुल्हन को घर लाया। लंबे समय से इंतजार के बाद हुई शादी से दुल्हा बहुत खुश था। वहीं नई नवेली दुल्हन ने दुल्हे के साथ ऐसा कांड कर दिया कि दुल्हे की खुशहाल जीवन का सपना सपना ही रह गया। 

दरअसल, यह मामला यूपी के मुरादाबाद का है। जहां शादी के बाद लड़के के साथ बड़ा छल हुआ है। जानकारी अनुसार 42 साल के उम्र में लड़के की शादी हुई। लड़के ने 1.11 लाख रुपए खर्च करके मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र निवासी युवती से शादी की। वहीं इस शादी के लिए उसने दो युवकों को 20 हजार रुपए भी दिए।

शादी कर युवक युवती को लेकर घर आया। लेकिन लड़की ने तीन दिनों तक अलग-अलग बहाना कर लड़के को संबंध बनाने से मना करती रही। वहीं चौथे दिन लड़की ने ऐसे कांड कर दिया कि लड़के के होश उड़ गए। शादी के चौथे ही दिन दुल्हन अपने नए ससुराल से 60 हजार नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई। वहीं इस घटना के बाद शादी के सपने सजाए दुल्हा सर पकड़ लिया।    



Suggested News