बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हन करती रही इंतजार, दुल्हा बारात आने से पहले घर से हुआ फरार, नाराज घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा के पीटा

दुल्हन करती रही इंतजार, दुल्हा बारात आने से पहले घर से हुआ फरार, नाराज घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा के पीटा

DESK: इन दिनों शादियों का सीजन है। शादी से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हा अपनी ही शादी से फरार हो गया। दुल्हन इंतजार करती रही लेकिन ना ही दुल्हा आया और ना ही बारात आई। वहीं बारात जब पूरे 10 घंटे बाद पहुंची तो घरातियों ने बारातिों का स्वागत फूल माला से नहीं लात-जुते से किया। वहीं मामला इतना बढ़ गया की पुलिस को बीच में आना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने दुल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया।

दरअसल, मामला यूपी के रामपुर का है। जहां अजीमनगर थाना क्षेत्र में दिन में आने वाली बारात रात में पहुंची। जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। नाराज लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई की। दुल्हे सहित बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटा गया। बारातियों ने भी लड़की पक्ष के लोगों को पीटा। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को आता देख सभी फरार हो गए। 

बताया जा रहा कि, बीते गुरुवार को एक मैरिज हॉल में दो शादियां थी। एक बारात तो तय समय पर पहुंच गई, लेकिन एक बारात नहीं आई। जब लड़की वालों ने लड़के वालों से बात की तो पता चला की लड़का शादी से फरार हो गया। उसे ढूंढ़ा जा रहा है। वहीं जब शाम तक बारात नहीं आई तो यह मामला पुलिस तक पहुंच गई। 

जिसके बाद पुलिस ने दुल्हे की तलाश शुरू की। इस दौरान दुल्हे को गांव के कुछ दूर गन्ने खेत में मिला। जिसके बाद बारातियों के साथ दुल्हा मैरिज हॉल पहुंचा। फिर शुरू हुआ हंगामा। नाराज घरातियों ने बारातियों की जमकर लात घूसे से स्वागत की। जिसके बाद पुलिस लड़के के पिता को हिरासत में लिया।        

Suggested News