बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अजब-गजबः रस्मों-रिवाज से विदा हुई दुल्हन घंटेभर में ही दूल्हे संग लौटी पीहर, परिजनों के उड़े होश, सच्चाई जानकर की खातिरदारी...

अजब-गजबः रस्मों-रिवाज से विदा हुई दुल्हन घंटेभर में ही दूल्हे संग लौटी पीहर, परिजनों के उड़े होश, सच्चाई जानकर की खातिरदारी...

MANDI: आमतौर पर शादी हर किसी के जीवन का अभिन्न और खास पल होता है। हर दंपति का सपना होता है कि उनके बेटे या बेटी की शादी में किसी तरह की विघ्न-बाधा ना आए, और सभी की रजामंदी से शादी संपन्न हो जाए। ऐसे में क्या हो जब हंसी-खुशी से संपन्न शादी के घंटेभर बाद ही दुल्हन पूरे बारात सहित वापस मायके लौट आए? ऐसे में तो घराती सहित मां-बाप के होश फाख्ता हो जाएंगे। ठीक ऐसा ही हुआ है, हिमाचल प्रदेश के मंडी में, जहां रस्मों-रिवाज से विदा हुई बेटी घंटेभर में दामाद और अन्य बारातियों सहित वापस मायके लौट आई।

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के पधर उपमंडल के रोपा गांव में मरखान का यह मामला है। बारात सभी रस्मों को निभाने के बाद दुल्हन को लेकर विदा हो गई थी। जिसके बाद परिजन भारी मन से घराती पक्ष की आवभगत में लगे थे। हालांकि बारात को गए एक घंटा भी नहीं हुआ था कि दुल्हन वापस लौट आई। दुल्हन ही वापस नहीं लौटी, बल्कि पूरी की पूरी बारात भी वापस आ गई। पूरी बारात को वापस लौटता देख दुल्हन पक्ष के होश फाख्ता हो गए, लेकिन जब सच्चाई पता चली तो दोबारा से बारात की आवभगत हुई। दरअसल, पधर-बल्ह वाया डायनापार्क मार्ग बीते सोमवार शाम को बल्ह के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने की वजह से बंद हो गया था। खराब मौसम और रात हो जाने की वजह से मार्ग में यातायात बहाल करने के लिए राहत कार्य नहीं हो पाया। ऐसे में मार्ग में दूल्हा-दुल्हन और बाराती फंस गए और रात काटने के लिए फिर दुल्हन के घर लौटना पड़ा।


लोक निर्माण विभाग पधर अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता रूपलाल ने कहा कि बल्ह के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने की बजह से मार्ग बंद हो गया. इस कारण बाराती और दूल्हा दुल्हन सड़क जाम होने से फंस गए। मंगलवार तड़के मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी मशीनें भेजी। दोपहर बाद दूल्हा-दुल्हन बारातियों संग मरखान गांव के लिए रवाना हुए। बारात निकलते ही मार्ग फिर दोबारा पहाड़ी से मलबा और पत्थर आ जाने से अवरुद्ध हो गया। उन्होंने कहा कि मार्ग भारी भूस्खलन की वजह से बार-बार बाधित हो रहा है।

Suggested News