बिहार विधानसभा के बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा - बिहार सरकार कर रही न्याय के साथ विकास

पटना. विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ. राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के दौरान भी सदन में कुछ सदस्य बीच में टोकाटाकी करते दिखे. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार न्याय के साथ विकास कर रही है. सरकार भ्रष्टाचर के खिलाफ जोरी टोलरेंस की नीति पर काम रही है. वहीं बजट सत्र शुरू होने के पहले सदन के बाहर भी भाजपा और वामपंथी दलों ने सरकार की नीतियों की आलोचना की और नारबाजी किया. 

वहीं वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी मंगलवार को राज्य का वर्ष 2023-23 का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कुल 22 बैठकें आयोजित होंगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर 2 दिन चर्चा होगी। वहीं वर्ष 2023-24 के बजट पर सामान्य विमर्श भी 2 दिन तक चलेगा। साथ ही 2022-23 के तृतीय अनुपूरक बजट व्यस्थापन के लिए एक दिन रखा गया है। वित्त वर्ष 2023-24 के आय-व्यय अनुदान की मांगों पर वाद विवाद और विनियोग विधेयक के लिए 12 दिन रखे गए हैं। 

27 फरवरी से 5 अप्रैल तक चलने वाले इस बजट सत्र में 16 दिन अवकाश रहेगा। बजट सत्र के दौरान सुरक्षा और विधि व्यवस्था को कायम रखने के लिए 40 मजिस्ट्रेट, 50 पुलिस पदाधिकारी के साथ 350 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि विधानमंडल के सत्र के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। 

Nsmch
NIHER

राज्य में महागठबंधन सरकार बनने के बाद नीतीश सरकार पहली बार बजट पेश करने जा रही है। पिछले साल 2022-23 में दो लाख 37 हजार, 691 करोड़ 19 लाख रुपए का बजट पेश हुआ था।