बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

24 घंटे में सबसे अधिक तापमान राजधानी पटना का, मार्च के शुरुआत में ही दिखने लगा गर्मी का असर

24 घंटे में सबसे अधिक तापमान राजधानी पटना का, मार्च के शुरुआत में ही दिखने लगा गर्मी का असर

PATNA : शुक्रवार को मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि राजधानी पटना का तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। यह अनुमान सही साबित हुआ है। शुक्रवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। 31.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पटना प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पछुआ हवा सतह से 1.5 किमी ऊपर इसका प्रवाह बना हुआ। इसके कारण मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। 

लगातार बढ़ रहा है तापमान

मौसम विभाग ने बिहार में धीरे धीरे तापमान में वृद्धि होने की बात कही है। होली के दौरान बिहार में तापमान 35-36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है। जो कि मार्च माह के नजरिए से थोड़ा अधिक है। ऐसे में बिहार में आनेवाले दिनों में गर्मी लोगों का खूब पसीना बहाएगी, यह तय है। 

शहर         अधिकतम       न्यूनतम 

पटना              31.4       14.4

गया               31.2        12.2

मुजफ्फरपुर    29.0        15.7

मोतिहारी        30.5        14.5

पूर्णिया           29.8         14.6

औरंगाबाद      31.5         11.9



Suggested News