देश का लोकतंत्र हो रहा लहूलुहान ! जदयू ने लिया संकल्प, भाजपा मुक्त सरकार बनाकर रहेंगे

GOPALGANJ: गोपालगंज में शनिवार को कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की साथ ही एक बैठक करने के पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। दरअसल, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जिले के उंचकागांव प्रखंड के समहूर गांव के पास आयोजित होने वाले कर्पूरी चर्चा में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा गोपालगंज पहुंचे थे। कार्यक्रम में शिरकत करने के पहले उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा की पिछले 6 माह पहले कर्पूरी चर्चा की शुरुआत हुई और यह लगातार जारी है।

बता दें कि, यह कार्यक्रम का दूसरा चरण है। जो अनवरत चलता रहेगा। इस कार्यक्रम को सभी जिला में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है और सभी जगह सफलता मिल रही है। कार्यक्रम का मुख्य समापन 24 जनवरी 2024 को कर्पूरी जयंती के अवसर पर होगी। कर्पूरी चर्चा के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक एकजुट का परिचय देते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार और उनके आदर्शो को आकार देने का काम नीतीश कुमार ने किया है। इस कार्यक्रम को गांव-गांव तक घर-घर तक जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। अति पिछड़ा विरोधी भाजपा, लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी और समाज विरोधी भाजपा को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।  

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, आज देश का लोकतंत्र लहूलुहान है। संविधान के ढांचे को नष्ट किया जा रहा है। इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है।  इसके माध्यम से भाजपा मुक्त भारत बनाने का जो संकल्प हमारे नेता ने लिया है उसे हम लोगों ने बढ़ाने का काम किया। जी-20 सम्मेलन में सीएम के भाग लेने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह राजनीतिक परंपरा है देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को बुलाया जाता है। इसके राजनीतिक रूप से लेना इसे हटके सोचते हैं। 

Nsmch

वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि देश का हालत क्या हो गया है। यह आपसे छिपा नही है। देश की स्थिति से सभी अवगत है। भाजपा के पास कोई मुद्दा है? वह जाति और धन के नाम पर लोगों को भड़काने का काम करती है। हम लोग भाजपा मुक्त सरकार बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।