बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री दिवंगत शरद यादव का अस्थि कलश कल पहुंचेगा पटना, मधेपुरा तक निकलेगी यात्रा

समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री दिवंगत शरद यादव का अस्थि कलश कल पहुंचेगा पटना, मधेपुरा तक निकलेगी यात्रा

PATNA : कल यानी 4 फरवरी को समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री स्व. शरद यादव का अस्थि कलश पूर्वाह्न 9.50 बजे के फ्लाइट से पटना हवाई अड्डा पहुंचेगा। वहां से उसे राजद के प्रदेश कार्यालय लाया जाएगा। जहां से पूर्वाह्न 10.30 बजे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर अस्थि कलश यात्रा को मधेपुरा के लिए रवाना किया जाएगा। इस आशय की जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दी।


बता दें की समाजवादी विचारधारा के शरद यादव मूलत: मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। उनका जन्म एक जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। शरद यादव 1989 में वी. पी. सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने 90 के दशक के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री के रूप में कार्य किया। 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने लालू प्रसाद यादव को एक समय उनका समर्थन प्राप्त था।

शरद यादव मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार प्रतिनिधित्व किया था। दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी संसद चुने गए थे। कहा जा सकता है कि शरद यादव संभवतः भारत के पहले ऐसे राजनेता थे, जिन्हें तीन राज्यों से लोकसभा के सदस्य के तौर पर चुना गया था। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी गठित की। लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से राजनीति में उतने सक्रिय नहीं थे। उन्होंने 2022 में अपनी पार्टी का राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर लिया था।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 12 जनवरी को निधन हो गया। वह 75 साल के थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव दिल्ली के छतरपुर स्थित अपने आवास पर बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस लिया था। निधन के बाद मध्य प्रदेश के उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार में किया गया। शरद यादव को उनकी बेटी शुभांगिनी और बेटे शांतनु ने मुखाग्नि दी। 

देबांशु प्रभात की रिपोर्ट 

Suggested News