बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंगः बिहार में 25 मई तक लॉक डाउन, CM नीतीश ने किया ऐलान

बिग ब्रेकिंगः बिहार में 25 मई तक लॉक डाउन, CM नीतीश ने किया ऐलान

PATNA: बिहार सरकार ने लॉक डाउन का समय बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। इसलिए बिहार में अगले 10 दिनों के लिए यानी 16 से 25 मई तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन में जो छूट दी गई थी उसमें थोड़ा बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र में अब सुबह 7 से 11 बजे की बजाए 6 से 10 बजे तक छूट मिलेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक दुकान खुलने का समय होगा। इसके अलावे कोविड अस्पतालों में मरीजों के अटेंडेंट के लिए सामुदायिक किचेन खोला जाएगा. वहीं शादी-ब्याह में सिर्फ 20 लोगों की उपस्थिति मान्य होगी।

मुख्य सचिव ने दी जानकारी

लॉकडाउन को लेकर लिये गये निर्णय की जानकारी बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने दी। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने लॉकडाउन को लेकर किये गए कुछ बदलाव के बारे में जानकारी दी। सरकार के नए निर्णय में निर्माण सामग्री हार्डवेयर तथा बीज और खाद की दुकान को सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। लीची- आम की पैकिंग को लेकर काठ की पेटियों के निर्माण से संबंधित दुकानों तथा आरा मिल को विशेष परिस्थिति में न्यूनतम संख्या में खोलने को लेकर जिलाधिकारी अनुमति दे सकते हैं. कुछ एक नियम में बदलाव को छोड़ दें तो अन्य पुराने गाईडलाईन ही जारी किये गये हैं। 

 बता दें, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सभी जिलों के डीएम से लॉक डाउन के संबंध में सुझाव मांगे थे। अधिकांश जिलों के डीएम ने लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने का सुझाव दिया था। सभी जिलों के डीएम के सुझाव के बाद राज्य स्तर पर बैठक हुई जिसमें अगले 10 दिनों के लिए लॉक डाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने 5 मई से लेकर 15 मई तक लॉक डाउन किया था। अब उसे 10 दिनों के लिए विस्तारित किया गया है।



Suggested News