Desk. महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले में मंदिर के पुजारी की हत्या मामले का खुलास हो गया। इस खुलासा में खोजी कुत्ते का बड़ा योगदान रहा है। खोजी कुत्ता ने पूजारी के बेटे को देखा तो उस पर भौंकने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस पुजारी के बेटे से कड़ी पूछताछ की। इसके बाद हत्या का पता चल पाया। जानकारी के अनुसार पुजारी के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
वहीं पुजारी की हत्या की सूचना खुद उसके बेटे ने ही पुलिस को दी थी। इसकी सचूना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पूछताछ की तो पता चला कि हत्या के बाद पुजारी को सबसे पहले उसके बेटे गणेश ने देखा था। पुजारी के बेटे ने पुलिस को बताया कि वह जब रविवार सुबह-सुबह मंदिर में अपने पिता को उठाने के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि उसके पिता खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। जब उसने पास जाकर देखा तो पिता की मौत हो चुकी थी।
कुत्ते ने किया हत्या का खुलासा?
इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ताल करने के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया। कुत्ते ने पुजारी के बेटे को देखते ही उसपर भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते के लगातार भौंकने के चलते अधिकारियों को पुजारी के बेटे पर शक हो गया। इसके बाद उससे थोड़ी सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हकीकत बयां कर दी। पुजारी के बेटे ने बताया कि उसने ही अपने पिता की हत्या की है। बेटे ने आगे बताया कि उसके पिता अपने पोते के साथ सही व्यवहार नहीं करते थे, जिसके कारण उसका अपने पुजारी पिता से काफी विवाद हुआ करता था। इसक कारण उसकी हत्या कर दी गयी।