बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ के पानी में डूब गई पूरी नाव, नदी में बहते नजर आ रहे थे ग्रामीण, प्रशासन को नहीं हुई खबर

बाढ़ के पानी में डूब गई पूरी नाव, नदी में बहते नजर आ रहे थे ग्रामीण, प्रशासन को नहीं हुई खबर

BETIYAH :- पश्चिमी चम्पारण लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया पंचायत के ढढवा गांव के समीप नाव पर चढ़ कर रविवार की शाम में लौरिया बाजार करने जा रहे  थे। जैसे ही गांव के पास पहुचे कि यात्रीयों से भरी नाव शेख टोली नहर में डूब गया। नाव के पानी में डूबने के साथ दूर दूर तक लोग बहते हुए नजर आने लगे।  स्थानीय गोताखोरों ने  नाव पर सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। नाव पर सवार करीब पन्द्रह से बीस लोग सवार थे। वही इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आयी हैं, जो बताती है कि हादसा कितना खतरनाक हो सकता था। जिसे ग्रामीणों ने टाल दिया।

बताया गया कि नाव पर सवार करीब पन्द्रह से बीस लोग सवार थे। कोई परोरहा गाँव का था तो कोई डुमरा गाव के निवासी थे। बाढ़ के कारण कोई विकल्प नहीं होने के कारण  सभी लोग अपना जान जोखिम में डालकर बजार करने नाव पर सवार होकर जा रहे है। विदित है की परोरहा गांव, शेख टोली गाँव, गोनौली गांव, मलटोलवा गांव, डुमरा भाठ गांव सहित गोनौली डुमरा पंचायत के लगभग सभी गांव बाढ के पानी से टापू बन गया है। .

प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय से लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है। जिसके कारण इस इलाके के लोगों को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है।

Suggested News