बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक घर बनवाने में दो करोड़ खर्च कर चुका था पुलिस भवन निर्माण विभाग का कार्यपालक अभियंता, लेकिन एक चूक ने कर दिया सब कबाड़ा

एक घर बनवाने में दो करोड़ खर्च कर चुका था पुलिस भवन निर्माण विभाग का कार्यपालक अभियंता, लेकिन एक चूक ने कर दिया सब कबाड़ा

RAJGIR/DEOGHAR : बिहार एसवीयू की टीम आज आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक इंजिनियर अरुण कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अब तक इंजिनियर के पास जितनी संपत्ति का खुलासा हुआ है। उसे देखने के बाद जांच अधिकारी भी हैरान हैं कि कैसे पुलिस अधिकारियों के नाक के नीचे एक इंजिनियर करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था। लेकिन एक चूक ने उन्हें जांच अधिकारियों के सामने ला दिया।

देवघर में परिवार के लिए बनवाया है दो करोड़ का घर

राजगीर में पुलिस भवन निर्माण विभाग में ईई के पोस्ट पर कार्यरत अरुण कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। लेकिन उनका पूरा परिवार झारखंड के देवघर में रहता है। जहां ईई ने अपने परिवार के लिए आलीशान कोठी का निर्माण करवाया है। बताया जा रहा है इस कोठी के निर्माण में आंखू मूंदकर पैसा खर्ज किया गया. जो लगभग दो करोड़ के आसपास है।  उन्होंने झारखंड के देवघर में आलीशान घर बनवाया है। देवघर घर पर ही उनका परिवार रहता है। फिलहाल, इस घर पर छापेमारी चल रही है। जहां से अबतक ढाई लाख नगद, साथ-साथ लाखों रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई है। साथ ही कई जमीन के डीड मिले हैं। इसके साथ ही राजगीर में भी जांच टीम पहुंची है। 

बेटी की शादी ने फंसा दिया

बताया गया कि कुछ समय पहले अरुण कुमार सिंह ने देवघर स्थित आवास से अपनी बेटी की शादी की। इस दौरान शादी पर खूब पैसा खर्च किया। लेकिन, बेटी की शादी में वैभव का प्रदर्शन कार्यपालक अभियंता के लिए मुसीबत बन गई। इसके बाद वे सबकी नजरों में चढ़ गए। जिसके बाद उनकी संपत्ति की जांच शुरू हो गई तो कई मामले सामने लगे। बीते गुरुवार को दर्ज एफआईआर में उन पर आय से 75 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने की बात कही गयी है।


Suggested News