बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की हद : 6 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

हैवानियत की हद : 6 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

NEWS4NATION DESK : झारखंड के पलामू जिले से एक हैवानियत की हद को पार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के मनातू थाना क्षेत्र में एक छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। 

बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि आरोपी युवक ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर घर से दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को बेहोशी की स्थिति में देख परिजनों ने शोर मचाया तब मामले का खुलासा हुआ।

मनातू थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी युवक बच्ची का पड़ोसी है। बच्ची का इलाज पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। 

बता दें हफ्ते भर में पलामू जिले में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व पलामू जिले के हुसैनाबाद में भी छह वर्ष की बच्ची के साथ पारिवारिक मित्र ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

Suggested News