बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली की लड़की से दो बच्चों के पिता को हुई आशिकी, रचाई शादी, लेकिन अब जेल की खानी पड़ गई सैर, जानिए क्या हुआ

दिल्ली की लड़की से दो बच्चों के पिता को हुई आशिकी, रचाई शादी, लेकिन अब जेल की खानी पड़ गई सैर, जानिए क्या हुआ

PATNA :  पटना से एक अजीब लव स्टोरी निकलकर सामने आया है। जहां पुनपुन थाना के केलाबगान निवासी दो बच्चों के पिता को फेसबुक पर दिल्ली में वेटर का काम करनेवाली एक युवती से प्यार हो गया। उसने बीते साल चुपके से युवती से शादी भी रचा ली। अपनी पहली पत्नी व पिता के विरोध के बावजूद वह बुधवार को अपनी दूसरी पत्नीे को लेकर घर पहुंचा व विरोध करने पर दोनों ने पहली पत्नी का गला दबाने का प्रयास किया। बाद में पहली पत्नी ने अपने पति और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। वही पुलिस ने आरोपित पति व उसकी दूसरी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अजय सिंह के पुत्र सौरभ राज की शादी पूरे धूमधाम से दस साल पूर्व धनरुआ थाना के फतेहपुर गांव निवासी अनुराधा कुमारी से हुई थी। उससे उसके दो बच्चे भी हैं। सौरभ राज पटना में केटरिंग का काम करता था। उसे फेसबुक पर दिल्ली में वेटर का काम करनेवाली एक लड़की से इश्क हो गया। जिसके बाद काम करने के बहाने सौरभ बीते जनवरी 2020 में दिल्ली चला गया। पहली पत्नी का आरोप है कि दिल्ली से आने के बाद उसका अनुराधा के प्रति व्यवहार बदल गया था। इसके बाद उसका दिल्ली आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया।  जब कभी वह दिल्ली से घर लौटता तो पत्नी के साथ मारपीट किया करता था।


बीते साल कर ली दूसरी शादी

 बीते साल नवंबर-दिसंबर में सौरभ ने लड़की के साथ शादी कर ली। बाद में इसकी  जानकारी होने व विरोध जताने पर सौरभ ने पहली पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने की धमकी दी। बुधवार को सौरभ अपनी दूसरी पत्नी काजल के साथ जब अपने घर आया तो अनुराधा ने आपत्ति जताई। इसपर सौरभ व काजल ने  मिलकर उसका गला दबाने का प्रयास किया।

अब जेल में होगी आशिकी

 हालांकि आसपास के लोगों के जुटने पर वे शांत हुए। बाद में अनुराधा अपने ससुर व देवर के साथ थाने पहुंची और पति व लड़की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Suggested News