रेलवे के बिजली खंभे पर चढ़ गई युवती, उतारने के लिए रोकनी पड़ी सारी ट्रेनें, जान हथेली पर लेकर कर्मियों ने किया रेस्क्यू

BEGUSARAI : बेगूसराय मे एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो हैरान करने वाली है। बरौनी बेगूसराय रेलखंड के तिलरथ स्टेशन पर से हैरतअंगज करने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें एक सरफिरी लड़की 25 हजार वोल्ट विधुत सप्लाई पोल पर चढ़ गई। इस घटना ने पूरे रेल महकमा में सनसनी फैला और बरौनी बेगूसराय के रेल पदाधिकारी स्थिति सामान्य बनाने और लड़की को सकुशल पोल पर से उतारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े।
जानकारी के मुताबिक और सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि किस प्रकार तिलरथ स्टेशन पर 25 हजार वोल्ट पोल पर पीली रंग सलावार सूट पहनी लड़की चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहो है। लोगों के अनुसार लड़की पारिवारिक विवाद के कारण गुस्से में खतरनाक पोल पर रेल पुलिस के लाख मना करने के बाद चढ़ जाती है। लड़की होने के कारण पुरूष पुलिस बल ने सख्ती नहीं बरती।
इस नाटकीय बेहद संवेदनशील घटना में रेल प्रशासन द्वारा 25 हजार वोल्ट लाइन सप्लाई आपूर्ति बंद कर बरौनी से टावर वैगन इंजन मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद लड़की को सकुशल 25 हजार वोल्ट विधुत पोल पर से उतारा गया। तब जाकर रेल पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रैन परिचालन सामान्य रूप से शुरू किया गया। व
हीं रेल पदाधिकारी और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले में रेल पदाधिकारी किसी प्रकार का बयान देनें से परहेज करते नजर आ रहे हैं।