बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रात में घर से किशोरी को उठा कर ले गए और दरिंदों ने किया गैंगरेप, जहर देकर की मारने की कोशिश

रात में घर से किशोरी को उठा कर ले गए और दरिंदों ने किया गैंगरेप, जहर देकर की मारने की कोशिश

HAJIPUR : जिले में 16 साल की किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला जिले की बलीगांव की बतायी जा रही है। जब गुरुवार रात को बदमाशों ने किशोरी को उसके ही घर से उठाकर ले गए और घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं अपनी मनमानी करने के बाद दरिंदों ने पीड़िता को जहर देकर मारने की भी कोशिश की। फिलहाल, पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने तत्काल मामले में एक्शन लेते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। में नाबगैंगरेप की घटना को दरिंदों ने अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिक को पहले महुआ रेफर अस्पताल महुआ में भर्ती कराया गया था जिसके के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। दरिंदो ने पूरी घटना को अंजाम दिये जाने के बाद बच्ची को ज़हर भी पिला दिया है। 

घटना गुरुवार के देर रात 11 बजे की बताई जा रही है। आधी रात को बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया। उस समय पीड़िता का पूरा परिवार गहरी नींद में था। ऐसे में खटखट की आवाज सुन पीड़िता ने दरवाजा खोल दिया। लेकिन जैसे ही किशोरी ने दरवाजा खोला, दरिंदों ने उसे पकड़ लिया और उसे उठाकर घर से पांच सौ मीटर दूर ले गए। जहां उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान बदमाशों ने उसे जहर भी दे दिया, ताकि वह हमेशा के लिए शांत हो सके।

 जब बच्ची वापस आई तो रोने लगी और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को देकर बेहोश हो गई। लड़की की मुंह से गन्ध आ रही थी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने बलीगांव थाना के पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दिया। जिसके बाद घटना स्थल पहुचीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने कई संदिग्धों हिरासत में लिया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष शुभ नारायण यादव ने बताया कि घटना के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पुछताछ की जा रही है। बच्ची अभी बेहोश है होश आने के बाद घटना अस्पष्ट रूप बता पाएगी।

Suggested News