बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका ने जमकर किया ड्रामा, पुलिस ने पहले समझाया फिर...घसीटते हुए इस कारण ले गई अस्पताल

प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका ने जमकर किया ड्रामा, पुलिस ने पहले समझाया फिर...घसीटते हुए इस कारण ले गई अस्पताल

भागलपुर - भागलपुर में प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका ने जमकर ड्रामा किया। उसे समझाने पुलिस पहुंची थी, लेकिन वो मान नहीं रही थी। इस बीच उसने अपने कलाई काट ली। उसके बाद भी लड़की वहां से हटने को तैयार नहीं थी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची महिला दरोगा किरण सोनी ने उसकी पिटाई कर दी। उसके हाथ से खून टपक रहा था। महिला दरोगा ने उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ लगाए। फिर बाल पकड़कर जबरदस्ती घसीटते हुए गाड़ी में बैठाया और अस्पताल ले गईं।

मामला गुरुवार की देर रात सुलतानगंज थाने का है। जहां प्रेमी मनीष कुमार (28) के घर प्रेमिका साक्षी कुमारी (24) धरने पर बैठी थी। साक्षी को भनक लगी थी कि मनीष की शादी कहीं और हो रही है। इसकी सूचना पर महिला थाने की थानेदार किरण सोनी पहुंची थीं।

पूरा मामला शादी का झांसा देकर यौन शोषण से जुड़ा है। साक्षी का कहना है कि 2023 में सुल्तानगंज थाने के प्राइवेट ड्राइवर मनीष कुमार और अब्जूगंज निवासी साक्षी कुमारी के बीच थाने में ही संपर्क हुआ। बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोस्ती प्यार में। इस बीच दोनों ने शादी करने का फैसला किया। एक होटल में मनीष ने साक्षी की मांग में सिंदूर भरी और साथ जीने-मरने की कसमें खाई। मनीष ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद मनीष के परिजनों ने साक्षी को रखने से इनकार कर दिया।

साक्षी को जानकारी मिली कि मनीष की कहीं और शादी होने वाली है, तो गुरुवार की देर रात साक्षी मनीष के घर पहुंच गई। वहीं धरने पर बैठ गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर महिला थानेदार किरण सोनी पहुंची। कुछ देर बाद साक्षी ने अपनी कलाई की नस काट ली। इसके बाद साक्षी को सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीड़िता ने बताया कि एक होटल में मनीष कुमार ने उससे शादी की है, लेकिन अब वह साथ रखने से इनकार कर रहे हैं। परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे हैं। पुलिस पर भी उन्होंने आरोपी मनीष कुमार को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है।

वहीं साक्षी की मां सीमा देवी ने कहा कि मनीष कुमार ने महिला थानेदार किरण सोनी को पैसे देकर भेजा था। किरण सोनी, साक्षी को पीटने लगी। इसके बाद साक्षी ने अपनी कलाई की नस काट ली।

वहीं इस मामले में महिला थानेदार किरण सोनी ने बताया कि मामला कोर्ट में चल रहा है। मनीष की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगाई है। साक्षी अपने प्रेमी के घर पहुंच धरना दे रही थी। मामले की सूचना के बाद मैं मौके पर पहुंची।

साक्षी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपनी कलाई की नस काट ली। उसे हमलोग सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल लेकर गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है।

साक्षी ने हाथ की नस काट ली, जिसके बाद महिला दरोगा ने जख्म पर दुप्पटा लपेटा और उसके नहीं मानने पर युवती को थप्पड़ मारे। साक्षी को बाल पकड़ कर उठाती दिखीं महिला दरोगा।पुलिस उसे घसीट कर गाड़ी में ले गई।साक्षी का कहना है कि होटल के एक कमरे में मनीष ने उसकी मांग में सिंदूर भरा था।महिला थानेदार किरण सोनी ने कहा- मामला कोर्ट में चल रहा है।

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप


Suggested News