देश में 9 साल से चल रही जुमलेबाजी की सरकार, जदयू के राष्ट्रीय ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- देश चलाने और जुमलेबाजी करने में बहुत अंतर...

देश में 9 साल से चल रही जुमलेबाजी की सरकार, जदयू के राष्ट्री

PATNA: बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। पक्ष विपक्ष का एक दूसरे के ऊपर आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में पिछले दिन केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दावा किया था कि, जल्द ही जदयू में टूट होने वाली है। कुछ नेता ललन सिंह तो कुछ विजेंद्र यादव के साथ चले जाएंगे। वहीं नित्यानंद के इस बयान पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, नित्यानंद के बातों को नोटिस करने की जरूरत नहीं है।   

ललन सिंह ने कहा कि, नित्यानंद अगर यह सब नहीं कहेंगे तो उनकी खबर कैसे चलेगी। बीते दिन उन्होंने इतना भारी सम्मेलन किया बापू सभागार में और मंच पर जितना लोग थे उतने ही लोग सामने कुर्सी पर बैठे थे। इनको थोड़ासा भी लाज शर्म नहीं है सब घोर के पी गए है। उन्होंने कहा कि, उनको क्या पता मेरे पार्टी में क्या है और क्या नहीं है। अगर वो ऐसा बयान नहीं देंगे तो ये सब बात छपता थोड़ी ना। ये लोग अनर्गल बात बोलते है, उनको बोलते रहने दीजिए।वहीं सुशील कुमार को लेकर कहा कि उनके साथ हमारी सहानुभूति है। वो तो बीजेपी में ख़ुद सजा भुगत रहे है। उन्होंने बोला कि बिहार में एक मोदी है तो दूसरे मोदी की क्या ज़रूरत। वो जो बोल रहे हैं हम उसको नोटिस नहीं करते। हम उनके साथ सहानुभूति रखते हैं और आशा करते हैं कि उनको राज्यसभा टिकट मिल जाए। 


Nsmch
NIHER

वहीं आरक्षण के दायरे पर कहा कि ये पता था कि हाई कोर्ट में इसे चुनौती दिया जाएगा। बीजेपी आरक्षण विरोधी है। हमने जातीय गणना कराया तब जाकर आरक्षण दायरा बढ़ाया गया। ये लोग तो कोर्ट जाते रहते है नया क्या है। दरभंगा AIIMS को लेकर ललन सिंह ने कहा कि इनके पास उपाए क्या है अब जब DMCH इतना बड़ा बनाया जा रहा है तो ये लोग डर गए हैं। 3 दिसंबर को इनको पता चल जाएगा।

ललन सिंह पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने कहा कि, केंद्र में जो सरकार चल रही है वो जुमलेबाज़ी की सरकार है। जुमलेबाजी करना और देश चलाना दोनों में बहुत अंतर है। देश चलाने के लिए सोचना पड़ता है। गंभीरता से नीति बनानी पड़ती, उसको गंभीरता से लागू करना होता है। केंद्र सरकार का कौनसा योजना ठीक से चला है। इसका जवाब दीजिए। उनका उज्वला योजना, आयुष्मान भारत सब फेल कर गया।  जनता तो बीजेपी से भाग रही है। केंद्र सरकार के पास कोई नीति नहीं है। वहीं कहा कि हम सबलोग का भी माँग है कि देश भर में जातीय जनगणना कराए केवल कांग्रेस का ही नहीं। इसके लिए तो हमने पीएम मोदी से भी मुलाक़ात की थी और अमित शाह जी से भी मुलाकात हुआ।