फ्लाइट में सफर के दौरान बिगड़ी यात्री की तबीयत, केंद्रीय मंत्री ने इस तरह बचाई उसकी जान, सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ

NEW DELHI : देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन इस बार चर्चा मंत्रालय में उनके काम को लेकर नहीं, बल्कि एक व्यक्ति की जान बचाने के कारण है। बताया गया कि सोमवार रात को केंद्रीय राज्य मंत्री दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ में बैठे को-पैसेंजर चक्कर आने के कारण बेहोश हो गया। ऐसे में पेशे से सर्जन डॉ. कराड ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और बेहोश यात्री की जान बचाई।
Our heartfelt gratitude and sincere appreciation towards MoS for ministering to his duties non-stop! @DrBhagwatKarad your voluntary support for helping out a fellow passenger is ever so inspiring. https://t.co/I0tWjNqJXi
— IndiGo (@IndiGo6E) November 16, 2021
इस दौरान डॉ. कराड ने पेशेंट को फ्लाइट की इमरजेंसी किट में से इंजेक्शन लगाया और ग्लूकोज भी दिया। कराड ने बताया कि पेशेंट पसीने से भीगा हुआ था और उसका बीपी लो था। उन्होंने उसके कपड़े हटाए और छाती की मालिश की। करीब 30 मिनट बाद पैसेंजर की हालत में सुधार हुआ। उन्होंने हर मिनट पेशेंट के पैरों को ऊपर उठाने और अपनी स्थिति बदलने के लिए कहकर उसकी परेशानी को कम किया। बताया गया पेशेंट की उम्र 40 साल थी, बाद में फ्लाइट के लैंड होने के बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया।
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर भी डॉ कराड के काम की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री की सहायता के लिए तारीफ करते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट कर लिखा कि अपने कर्तव्यों पर बिना रुके चलने लिए हम मंत्री की प्रशंसा करते हैं। एक साथी यात्री की मदद करने के लिए डॉ भागवत कराड का सहयोग प्रेरणादायक है।