बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ससुरालवालों ने दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला, छह माह पहले ही हुई थी शादी

ससुरालवालों ने दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला, छह माह पहले ही हुई थी शादी

GAYA :  जिले के डोभी थाना क्षेत्र के बीजा गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक महिला को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतिका के भाई गोविंद कुमार ने उसके पति आशीष भुइयां देवर मंटू मंडल सास एवं ससुर राज मांझी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।  वही, डोभी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है> 

 यह मामला डोभी थाना क्षेत्र के बीजा गांव से जुड़ा है। बीजा गांव निवासी आशीष भुइयां का विवाह पिछले 6 माह पूर्व रौशन गंज थाना क्षेत्र के जम्मूहारा गांव निवासी गोविंद कुमार की बहन सुमंती देवी से हुआ था। गोविंद अपनी बहन को अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर पति के साथ हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार शादी कर अपने घर से रुखसत किया था। मगर शादी के कुछ दिन बाद ही आशीष और उसके घर वालों ने दहेज कम लाने का ताना देकर सुमंती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।  अन्ततः दहेज लोभी ने सुमंती को जहर देकर मार डाला। इस बात की सूचना मिलते ही परिजन भी वीजा गांव पहुंच गए। जहां गोविंद ने सुमंती के पति आशीष समेत उसके ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मृतिका के ससुराल वाले सभी नामजद फरार चल रहे हैं। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृतिका सुमंती देवी के परिजनों की तहरीर पर उसके पति आशीष भुइयां सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। वही शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉडम हेतु गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल को भेज दिया है। हलाकी मौत जहर देकर हुई है या फांसी लगाकर यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परन्तु डोभी पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


Suggested News