बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिस नेता ने दिया धोखा, उसकी नाक मिट्टी में रगड़वा देंगे, प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने किसे दी खुली चुनौती

जिस नेता ने दिया धोखा, उसकी नाक मिट्टी में रगड़वा देंगे, प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने किसे दी खुली चुनौती

PATNA: जो नेता धोखा दिया है आने वाले समय में उस नेता की नाक मिट्टी में ना रगड़वा दिया तो हम भी प्रभुनाथ सिंह का बेटा नहीं.... ये बातें रणधीर सिंह ने कही है। रणधीर सिंह ने राजद को खुली चुनौती दी है। साथ ही लालू परिवार पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है। दरअसल, बीते दिन रणधीर सिंह ने राजद छोड़ने का एलान कर दिया है। साथ ही राजद को खुली चुनौती दे दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज4नेशन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

इस वीडियो में रणधीर सिंह अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस दौरान वो कह रहे हैं कि, मुझे महाराजगंज की जनता का प्यार और आशीर्वाद शुरू से मिलता आया है। आज जो नेता हम लोगों को धोखा देकर विवश किया है कि हमें यह दिन देखना पड़ रहा है आने वाले समय में उस नेता का नाक मिट्टी में ना रगड़वा दिया तो हम प्रभुनाथ सिंह का बेटा नहीं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

मालूम गो कि, प्रभुनाथ सिंह के पुत्र ने राजद छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ राजद के नेताओं ने नाइंसाफी की है। अगर चुनाव हारना मेरा कसूर था तो लालू की बेटी भी चुनाव हारी थी। फिर उसे क्यों टिकट दिया गया। साथ ही 28 अप्रैल को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके निर्णय पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 

बताते चले कि सारण प्रमंडल के बड़े नेताओं में शुमार प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह को राजद ने महाराजगंज से टिकट से बेदखल कर दिया है। यह सीट कांग्रेस की झोली में डाल दिया है। जिससे बौखलाए रणधीर ने बीते दिन कार्यकर्ताओं की बैठक की और राजद प्रमुख को खूब खरी खोटी सुनाई।


छपरा से शशि की रिपोर्ट

Suggested News