बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा कांड को लेकर एसपी के नेतृत्व में दूसरे दिन भी चला कुर्की जब्ती अभियान, पुलिस ने आरोपी मुखिया पति के घर को किया नष्ट

छपरा कांड को लेकर एसपी के नेतृत्व में दूसरे दिन भी चला कुर्की जब्ती अभियान, पुलिस ने आरोपी मुखिया पति के घर को किया नष्ट

CHAPRA : छपरा में गुरुवार को माँझी के सिधरिया टोला में दुबारा कुर्की जब्ती अभियान चलाया गया। दूसरे दिन भी चलाये गए अभियान का नेतृत्व खुद एसपी गौरव मंगला कर रहे थे। मौके पर सदर एसडीओ अरुण कुमार तथा डीसीएलआर पुष्पेश कुमार मौजूद रहे। 

सुबह शुरू हुए अभियान में सबसे पहले मुखिया पति विजय यादव के पैतृक आवास को नष्ट कर दिया गया। उसके बाद मुर्गी फार्म को जमींदोज किया गया। बताते चले कि उसी मुर्गी फार्म पर बंधक बनाकर पिछले गुरुवार को तीन युवकों को बर्बरतापूर्ण ढंग से पीटा गया था। दोपहर बाद मुबारकपुर पंचायत के कोडर गांव निवासी दो नामजद अभियुक्तों की कुर्की जब्ती की गई।

बताया जा रहा है कि तीनों युवकों पर मुखिया प्रतिनिधि पर फायरिंग करने का आरोप था। चुनावी रंजिश के विवाद को लेकर मुखिया प्रतिनिधि पर फायरिंग की गई थी। जिसमें इन तीनों की संलिप्तता की बात कही जा रही थी। 

मुखिया प्रतिनिधि बदला लेने के फिराक में था। गुरुवार तीनों युवक मुर्गी फार्म गए हुए थे। इस दौरान वहां पर कुछ लोगों ने तीनों को बंधक बना लिया और लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। 

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News