बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में दो भाईयों की हत्या के मुख्य गवाह ने जताई खुद के हत्या की आशंका, कहा आरोपी पूर्व विधायक के गुंडे गोली से भून डालेंगे

सिवान में दो भाईयों की हत्या के मुख्य गवाह ने जताई खुद के हत्या की आशंका, कहा आरोपी पूर्व विधायक के गुंडे गोली से भून डालेंगे

SIWAN : बिहार के सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के घेराई गांव निवासी मंटू दूबे दो भाईयों के हत्या के बाद से खौफ में जीने को मजबूर हैं। पीड़ित मंटू दूबे ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सन 1997 में मेरे ऊपर और मेरे भाई शिव जी दुबे पर आंदर बाजार में गोली चलवाई गयी थी। इस हमले में मैंने किसी तरह से अपनी जान तो बचा लिया, लेकिन मेरे भाई को अपराधियों द्वारा गोली मार दी गयी। जिसका पटना में ईलाज के क्रम में मौत हो गयी। 

मंटू दूबे ने बताया कि हमलोगों पर इसलिए गोली चलवाई गयी थी कि उस वक्त हमलोग माले के साथ नही थे। हमलोगों को दबाने के लिए गोली चलवाई गयी थी। पीड़ित मंटू दुबे ने बताया कि इस मामले में मेरे भाई शेषनाथ द्विवेदी उर्फ टिंकू के द्वारा नामज़द एफआईआर दर्ज कराई गयी थी। जिसमे रमेश सिंह कुशवाहा सहित गांव तथा पड़ोस के ही अन्य सहयोगी हीरा लाल दुबे,राजेश दुबे,चंद्रभान यादव,जयनाथ यादव को आरोपित किया था। रमेश सिंह कुशवाहा जीरादेई विधानसभा के पूर्व विधायक है। 

वही उन्होंने पुलिस द्वारा किये गए कानूनी कार्रवाई के प्रति नाराज़गी व्यक्त किया और कहा कि 1997 से लेकर अभी तक मैं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों के पास आवेदन देते रहा। इसके बावजूद भी मुझे अभी तक न्याय नही मिला। 2020 में मेरे भाई  शेषनाथ द्विवेदी उर्फ टिंकू की भी हत्या करवा दी गयी थी। इस घटना के बाद नामज़द आरोपित रमेश कुशवाहा 15 साल तक फरार रहे। जिसके बाद जांचोपरांत कोर्ट ने 15 वर्ष के बाद इस मामले में संज्ञान लिया और आरोपित रमेश कुशवाहा को जेल की हवा खानी पड़ी। फिर न्यायालय से बेल मिलने पर वह जेल से बाहर आ गया। जिसके बाद से मुझे व मेरे भाई के ऊपर  केस उठाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और कहा जा रहा था कि केस उठा लीजिए नही तो हत्या हो जायेगा। 

कहा की मेरे पट्टीदार हीरा लाल दुबे,और राजेश दुबे जो मेरे भाई शिव जी दुबे के हत्या में शामिल थे। उन्ही के परिवार के सदस्यों ने साजिश के तहत मेरे भाई शेषनाथ दुबे उर्फ टिंकू की 2020 में हत्या करवा दी। मेरा भाई भी जिला प्रशासन से अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड की गुहार लगाते रहे। लेकिन प्रशासन द्वारा सुरक्षा नही दी गयी। जिससे उन्हें भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।अब मुझे भी गवाही देने से रोका जा रहा है, जिसको लेकर पीड़ित मंटू दुबे ने जिला प्रशासन से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की है।

सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट  


Suggested News